किसानों का आंदोलन
सातवें दिन भी जारी
मंडावर (बिजनौर)(ब्यूरो)। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति दिलाने और जर्जर तार बदलवाने की मांग को लेकर बिजलीघर पर किसानों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने पशु बिजलीघर ले जाकर बांध लिए।
किसानों ने रिश्वत बिना काम न करने का आरोप लगाते हुए जेई दयाराम सिंह को मौके पर बुलाने की मांग की। उधर, जेई छुट्टी पर हैं। किसानों ने एक भैंसे के ऊपर ‘मैं जेई हूं’ लिखी तख्ती लगाकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता विजय सिंह व संचालन धर्मेंद्र राठी ने किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह, महेश कुमार, गुलशन कुमार, अरविंद सिंह, राकेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।