फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतनमान नही मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचा वेतनमान न मिला तो अनशन
विज्ञापन

बिजनौर (ब्यूरो)। लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त वर्क एजेंट विजयपाल मलिक ने अधिशासी अभियंता को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका वर्ष 1986 से 2010 तक का बढ़ा हुआ वेतनमान रुका हुआ है। उन्होंने सेवानिवृत्त होने से पहले वर्ष 2010 में उच्च न्यायालय में रिट डाली थी। उच्च न्यायालय ने 23 अगस्त 2010 को लोनिवि को उच्च वेतनमान देने के निर्देश दिए थे, लेकिन सात साल बाद भी विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उच्च वेतनमान जल्द नहीं मिला तो वह 19 जून को विभाग के कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें