फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर बाजार को मिलेगा 1300 कंबलों का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कारखाने से बाजार में उतारे जाएंगे 1300 कंबल
विज्ञापन

नजीबाबाद। नववर्ष पर कंबल कारखाने में तैयार 1300 कंबल बाजार में पहुंच जाएंगे। दो दशक के बाद हुए कंबल कारखाने के जीर्णोद्धार के बाद कारखाने ने 1100 से अधिक कच्चे कंबल तैयार कर लिए हैं। दिसंबर के अंत तक 200 कच्चे कंबल और तैयार होने के तत्काल बाद कच्चे कंबलों की फिनीशिंग की जाएगी। उधर भवन जीर्णोद्धार का काम भी तेजी पर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर बंद कंबल कारखाना जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल नजीबाबाद कंबल कारखाने में कंबल उत्पादन का काम सितंबर के दूसरे पखवाड़े में शुरू हुआ था। कंबल कारखाना इकाई के जीर्णोद्धार के लिए 54 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

कारखाना प्रबंधक एवं व्यवस्थापक राम कवांर ने बताया कि कारखाने को एक सप्ताह के भीतर जनरेटर उपलब्ध हो जाएगा। जनरेटर उपलब्ध होते ही वाशिंग मशीन, रेजिंग मशीन और हाइड्रो मशीन का संचालन शुरू होते ही कारखाने में तैयार किए गए कच्चे कंबलों को फाइनल रूप दिया जाएगा।
कंबल कारखाने में तैयार करीब 1300 कंबलों की पहली खेप नववर्ष पर बाजार को उपलब्ध कराई जाएगी। कंबल कारखाने ने अब तक 1100 से अधिक कच्चे कंबल तैयार कर लिए हैं। पानीपत से धागा मिलते ही 200 कच्चे कंबल दिसंबर के अंत तक और तैयार किए जाएंगे।
- कंबल निर्माण लागत 465 रुपये
नजीबाबाद। कंबल कारखाने में तैयार एक कंबल की अनुमानित लागत 465 रुपए आंकी गई है। प्रबंधक राम कंवर के अनुसार कंबल का वजन दो किलो 200 ग्राम से दो किलो 400 ग्राम तक होगा। कंबल की लम्बाई 96 इंच और चौड़ाई 56 इंच रखी गई है।
विज्ञापन

- बढ़ सकता है जीर्णोद्धार का खर्च
नजीबाबाद। जीर्णोद्धार योजना में नजीबाबाद के कंबल कारखाने को पुन: शुरू करने की अनुमानित लागत 55 से 60 लाख रुपये आंकी गई थी। भवन की स्थिति अत्यंत खराब होने से निर्माण लागत 85 से 90 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। कारखाने के मुख्य हॉल की मरम्मत के साथ निकासी द्वार नए सिरे से बनाए जा रहे हैं। शासन से अतिरिक्त बजट के लिए खादी ग्रामोद्योग ने प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें