फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन खरीदे गए 13 नामांकनपत्र

Tue, 19 Mar 2019 11:57 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान मौजूद पुलिसबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर मंगलवार को कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। मंगलवार को कुल 13 पर्चे खरीदे गए। इस दौरान कलक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

बिजनौर लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन छह पर्चे खरीदे गए। बेगराज सिंह, इलम सिंह, सोनू, स्वामी अंश चैतन्य महाराज, बबलूराम, मुकेश कुमार ने पर्चे खरीदे। नगीना लोकसभा सीट पर नामांकन का पहला दिन था। पहले दिन नगीना लोकसभा सीट पर सात पर्चे खरीदे गए। यशवंत सिंह, ओमवती, रामकिशन सिंह, गिरीशचंद्र, तेज सिंह, सतपाल सिंह, कपिल कुमार के नाम से पर्चे खरीदे गए। होली के बाद दोनों लोकसभा सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही जा रही है। दूसरे दिन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
कलक्ट्रेट के दोनों ओर विकास भवन और प्रदर्शनी चौक पर     बैरियर लगाया गया था। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। केवल पैदल राहगीरों को ही नामांकन के समय यहां से जाने दिया गया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान    अधिकारी भी गश्त करते रहे। कलक्ट्रेट गेट से केवल कलक्ट्रेट के कर्मचारियों और प्रत्याशियों का नामांकन पत्र लेने आए प्रस्तावकों को ही जाने दिया गया। वहीं, सार्वजनिक अवकाश होने के कारण चार दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी। नगीना लोकसभा के रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार 20 व 21 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश है। 23 मार्च को चतुर्थ शनिवार व 24 मार्च को रविवार का अवकाश है। इन चार दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें