संगठन का विस्तार कर मजबूत करने का लिया संकल्प
नांगलसोती/नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने गन्ना भुगतान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। चीनी मिलों के लेट भुगतान पर किसानों को मूल भुगतान पर ब्याज देने के हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए एक-दूसरे का मिठाई खिलाई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सर्वसम्मति पर शाकिर अहमद को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। पंचायत में संगठन का विस्तार कर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत गांव तिसोतरा में शेर सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में अचल चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन सक्रिय है। कोर्ट के आदेशानुसार भी चीनी मिलें 14 दिनों में किसानों का गन्ना भुगतान करने में शीतलता बरत रही है। किसान एक-एक पैसे के लिए आर्थिक संकट झेल रहा है। चीनी मिलें किसानों का पैसा दबाए बैठीं हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने हाईकोर्ट में वर्ष 2012 से 2015 तक के गन्ने का लेट भुगतान करने पर रिट दायर की थी। हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि चीनी मिलों को वर्ष 2012-15 तक के लेट भुगतान पर किसानों को ब्याज दिया जाए। किसानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर फैसले का स्वागत किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सर्वसम्मति पर शाकिर अहमद को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। पंचायत में संगठन का विस्तार कर मजबूत करने का संकल्प लिया। अचल शर्मा के संचालन में आयोजित पंचायत में मांगेराम सैनी, जाकिर अहमद, वीर सिंह, महीपाल तोमर, इकरार अहमद, आदित्य, हितैष, मुकुल कुमार, वीरेंद्र, हरेेंद्र सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।