फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

विज्ञापन
Fake Teacher
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 226 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। रविवार को चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षकों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में 235 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग कराई गई थी। शनिवार को एसडीएम सदर बृजेश सिंह, बीएसए महेश चंद्र की देखरेख में चयनित शिक्षिकाओं के विकल्प पत्र भरवा कर उनके स्कूल लॉक किए गए थे। काउंसिलिंग में 93 शिक्षकों तथा 133 शिक्षिकाओं ने उपस्थित हो कर अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई थी। रविवार को बीएसए महेश चंद्र ने बीएसए कार्यालय पर चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए। सभी शिक्षकों को एकल व शिक्षक विहीन विद्यालयों में भेजने का दावा किया गया है। बीएसए ने बताया कि 235 पदों के सापेक्ष 226 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। नौ शिक्षकों के दूसरे प्रदेशों के मूल निवास प्रमाण पत्र होने के कारण उनको काउंसिलिंग में ही रोक दिया गया था। रविवार को नियुक्ति पत्र मिलने से शिक्षक खुश दिखाई दिए। बीएसए कार्यालय पर लिपिक वीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह व राकेश चौहान तथा रावेंद्र कुमार आदि ने सहयोग किया। उधर, बीएसए महेश चंद्र ने नियुक्ति पत्र पाए शिक्षकों से 10 दिन के भीतर संबंधित स्कूल में कार्यभार ग्रहण कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें