सोमवार की रात गांव बाखरपुर गढ़ी निवासी सुखराम और भरत के बीच कूड़ी पर कूड़ा डालने और उपले रखने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौच हुई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी गाली गलौच के बाद सुखराम पक्ष की समला और भरत की पुत्री विनीता के बीच मारपीट हो गई।
इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस विवाद में एक पक्ष के सुखराम, उसका पुत्र योगेश, पुत्री रीना गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 108 को दी। एंबुलेंस से पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला ने जहर खाया
बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव गंगदासपुर सुनील कुमार की पत्नी अंजू रानी (26) ने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर सुनील ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने महिला को नाजुक हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।