महाशिवरात्रि पर आठ जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह
गंज दारानगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समाज सेवा समिति खानपुर द्वारा चार दिन तक शिव भक्तों के कांवड़ सेवा के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के समापन के अवसर पर समिति द्वारा गंज में पहली बार आठ जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।
ग्राम गंज में शिवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को गंज स्थित हल्दौर चौराहे पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दूर से आए वर पक्ष का कन्या पक्ष के लोगों को बैठा कर सामूहिक विवाह कराया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा उनके खान-पान से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का प्रबंध किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे आठ जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पंडित विरेश कुमार ने मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न कराया। विवाह में चढ़त भी कराई गई। समिति द्वारा आठ जोड़ों का विवाह समापन पर बेड, गद्दे, बर्तन ,कुर्सी, मेज, संदूक, चौकी, कपड़े आदि सामान भेंट किया गया । इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों से आए वर पक्षों की अलग अलग बरात चढ़ाई गई। समिति के प्रबंधक मुकेश भगत जी का कहना है कि वह विभिन्न आयोजन स्थलों पर अलग अलग सामूहिक विवाह का आयोजन कराते रहे हैं। इस बार गंज में उन्होंने यह विवाह कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया है। इस मौके पर मौजूद सीताराम सैनी, भोपाल सिंह सैनी ,राजपाल सिंह सैनी, पुष्पेंद्र कुमार, कपिल सैनी ,बॉबी कुमार, डा सूरज ,सोनू यादव, धर्मेंद्र कुमार, हरी ओम सिंह ,योगेन्दर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।