नजीबाबाद। मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज ने शहीद जवानों की स्मृति में शहीद कोष के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की है। कालेज के प्रबंधक नीरज कुमार जैन, कार्यवाहक प्रधानाचार्या शोभा वर्मा के नेतृत्व में विद्यालय का प्रतिनिधि मंडल तहसील पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम उमेश कुमार मिश्रा को विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से पुलवामा के शहीद और घायल जवानों के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि का चैक शहीद कोष के लिए सौंपा।
विद्यालय के प्रतिनिधि मंडल में प्रबंध समिति सदस्य नरेश वैद्य, शिक्षिका शबनम नसरीन, ब्रिजेश वर्मा, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार शामिल थे। कालेज स्टॉफ की ओर से पुलवामा में आत्माघाती हमले में शहीद हुए देश के जाबांज सैनिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि पत्र भी प्रशासन को सौंपा है।