जल जनित बीमारियों के प्रति किया जागरूक
बिजनौर। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संचालित जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को जल जनित बीमारियों एवं सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर लघु नाटक प्रस्तुत कर साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया।
मंगलवार को जिला विकास अधिकारी वीपी श्रीवास्तव ने ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल से सभी ग्राम पंचायतों के लिए टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी स्थानों पर जरूरी है। जल जांच प्रशिक्षक सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जल जांच विशेषज्ञ सत्येंद्र कुमार यादव ने जल जांच कर जल में पाए जने वाले प्रदूषक, जल जनित बीमारियां एवं सावधानियों पर विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। प्रशिक्षक रविप्रताप ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रभारी बीडीओ प्रमोद कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत, वीरेंद्र पाल, नूरआलम, अशरफ, अब्दुल अजीज, बालकृष्ण, नरेश कुमार, मुकेश पाल आदि मौजूद रहे।