फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन शिविर 24 को ब्लॉक कार्यालय में

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन शिविर 24 को ब्लॉक कार्यालय में
विज्ञापन

हल्दौर। अब निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों, वृद्धों को अपनी पेंशन बनवाने के लिए अलग-अलग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शासन के निर्देश पर 24 जनवरी को ब्लॉक कार्यालय परिसर में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चयनित पात्र की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर उनकी पेंशन चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ सुनील कुमार वर्मा के अनुसार निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों, वृद्धों को अपनी पेंशन बनवाने के लिए अलग अलग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। शासन ने ऐसे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देशन में ब्लॉक कार्यालय में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकास खंड अधिकारी डॉक्टर सुनील वर्मा ने बताया कि 24 जनवरी को ब्लॉक कार्यालय में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पेंशन से संबंधित अधिकारी स्टाल लगाकर पात्रों की समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर उनकी पेंशन बनवाएंगे। पेंशन शिविर में पात्रों की पेंशन बनाने की पूरी प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें