फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर कार्रवाई करें अफसर: अपर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर कार्रवाई करें अफसर: अपर आयुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। अपर आयुक्त देवीदास ने शनिवार को तहसील व नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यवस्था में और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने सभी राजस्व सहायक पटल, तहसीलदार न्यायालय, लेखाकार कक्ष आदि का निरीक्षण किया। तहसीलदार न्यायालय में चल रहे वादों की जानकारी ली। कर्मचारियों की सर्विस बुक का रख रखाव भी देखा। इसके बाद वे पालिका कार्यालय पहुंचे और सभी कक्षों में जाकर रिकॉर्ड देखे। उन्होंने नगर पालिका के अभियानों की भी जानकारी ली। आय-व्यय के बारे में पता कर आय के साधन व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर पालिका द्वारा गीता नगरी कॉलोनी में बनाई सड़क का भी अवलोकन किया। उन्होंने सभी कार्यों पर संतोष जताया। कहा कि अधिकारी केवल जनसुवाई ही न करें बल्कि शिकायतों के निस्तारण का भी पूरा प्रयास करें। शिकायत का निस्तारण कर शिकायतकर्ता को सूचित भी करें। इसके बाद अपर आयुक्त ने गांव चौकपुरी में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया और गांव वालों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, एसडीएम बृजेश कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक अजय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें