फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर छात्र की मौत
विज्ञापन

नजीबाबद/जलालाबाद। स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि छात्र का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जट्टीवाला-बिजौरी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस के चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने और जाम खोला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। करीब दो घंटे तक जाम के कारण राहगीर परेशान रहे। वहीं मंडावली क्षेत्र में एक स्टोन क्रेशर पर ट्रक के पहिये के नीचे आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव सोपरी निवासी मनवीर का छह वर्षीय पुत्र आर्यन एमडीएस बाल विद्यामंदिर में कक्षा एलकेजी में पढ़ता था। शनिवार को स्कूल के छुट्टी होने पर उसका चाचा आर्यन को लेने आया था। स्कूटी से घर लौटते समय पुरनपुर-शाहपुरा के निकट आरबीएम खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में स्कूटी आ गई। घटना में मासूम छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जट्टीवाला-बिजौरी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को चालक के खिलाफ कार्रवाई करने आश्वासन देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। घायल रंजीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नगीना सीओ प्रवीण कुमार ने पुलिसबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझा। सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जट्टीवाला-बिजौरी मार्ग पर लगाया जाम खोल दिया। करीब दो घंटे जाम लगने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई। इससे पूर्व पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ट्रक के पहिये के नीचे आकर युवक की गई जान
वहीं मंडावली में नंगला माहेश्वरी निवासी हरपाल का 24 वर्षीय पुत्र संजीव मंडावली क्षेत्र में एक स्टोन क्रेशर पर काम करता था। शनिवार की सुबह स्टोन क्रेशर पर ट्रक के पहिये के नीचे आने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसआई पीतम सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। वहीं मृतक युवक के पिता ने उमरौली नगीना निवासी ट्रक चालक मंजीत कुमार के खिलाफ तहरीर मंडावली थाने को सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाइक सवार दंपति घायल
जलालाबाद। जलालाबाद के मोहल्ला काजियान निवासी मो.आसिफ अपनी पत्नी नरगिस जहां के साथ बाइक से मंडावर बच्चे की दवा लेने जा रहा था। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर दाउदपुर के निकट मिनी मेट्रो को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक गड्ढों से अनियंत्रित होकर गिरी गई, जिसमें दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। छह माह का मासूम बच्चा मां की गोद से सड़क के गड्ढे में गिर गया। संयोग से बच्चे के चोट नहीं आई। राहगीरों व परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गांव चौगांवा में जानवर को बचाने के प्रयास में ब्रेक लेने पर दो कार आपस में टकरा र्गई। करनाल निवासी गोलू अपने परिवार के साथ कार से करनाल व कोटद्वार निवासी प्रेम अपने परिवार के साथ कार से दिल्ली जा रहा था। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें