फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बाद खुलें बैंक और ऑफिस, उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छुट्टी के बाद बैंक शाखाएं और ऑफिस सोमवार को खुले। रुपये निकालने और कामकाज के लिए बैंकों और आफिसों में लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को काफी जद्दोजहद के बाद रुपये मिले। वहीं बैंकों ने एटीएम में कैश लोड किए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में सोमवार को भीड़भाड़ रही। दरअसल पांच दिन के बाद ऑफिस खुले थे। समाज कल्याण अधिकारी और पंचायती राज विभाग में लोग उमड़ पड़े। संबंधित बाबू से पेंशन और अन्य काम के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद लोग वापस लौटे।
शहर और देहात की बैंक शाखाओं के बाहर सुबह नौ बजे से ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। 10 बजे तक सैकड़ों की संख्या में लोग बैंकों में जमा हो गए। आजाद रोड, अतरासी रोड स्थित बैंक शाखाओं का चैनल खुलते ही भीड़भाड़ हो गई।
विज्ञापन

एसबीआई, सिंडिकेट बैंक, प्रथमा बैंक के सुरक्षा गार्डों ने ग्राहकों को कतार में खड़ा कराया। घंटों इंतजार के बाद लोगों को रुपये मिले। बाईपास स्थित पीएनबी में भी ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें