फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मियों और अस्पताल प्रशासन के विवाद ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कंपनी से तय मानदेय से आधे वेतन पर काम कर रहे ठेका सफाई कर्मियों और अस्पताल प्रशासन के बीच छिड़ी जंग ने तूल पकड़ लिया है। सफाई कर्मियों की सोमवार को लगातार तीसरे दिन जारी हड़ताल के चलते जिला अस्पताल में गंदगी के अंबार लग गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दो साल से आधे वेतन पर काम कर रहे ठेका सफाई कर्मचारी सोमवार को भी कंपनी से तय मानदेय दिलाने की मांग पर अड़े रहे। कंपनी से तय मानदेय और ईपीएफ का हिसाब देने की मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को भी काम ठप कर जिला अस्पताल प्रशासन में धरना दिया।
कर्मचारियों की हठधर्मिता पर जिला अस्पताल प्रशासन ने पहले तो काम पर लौटने के लिए मान मनौव्वल की। लेकिन जब कर्मचारी अपनी मांगों से टस से मस नहीं हुए तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र देकर मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों और अस्पताल प्रशासन की आपसी खींचतान के चलते जिला अस्पताल में गंदगी के ढेर लग गए हैं।
सोमवार को वार्डों से लेकर ओपीडी और स्टाफ के कमरों में गंदगी पसरी मिली। सबसे ज्यादा बुरा इमरजेंसी का और जिला अस्पताल परिसर का रहा जहां तीन दिन से डस्टबिन में कूड़ा सड़ने से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।

कर्मचारियों को बाहर करेंगे
अमरोहा। सीएमएस डॉ. रामनिवास ने कहा कि ठेका कर्मचारियों की हठधर्मिता बहुत बढ़ गई है। इनका मानदेय कंपनी से तय हुआ था तो वही पूरा मानदेय दे। हमें तो सफाई से मतलब है। कंपनी के प्रतिनिधियों से बात चल रही है। दूसरे कर्मचारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें