केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी
धामपुर। श्री राजपूत करणी सेना ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आलोक कुमार यादव को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कहा कि केेंद्र सरकार ने एससी/एसटी एक्ट बिल पास कर सामान्य जाति के लोगों के साथ घोर अन्याय किया है। इस अन्याय का बदला सामान्य जाति के लोग लोकसभा में भाजपा में खुुले मंच से विरोध कर लेंगे।
करणी सेना के कार्यकर्ता सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह सिसौदिया ने कहा कि भाजपा केंद्र में पिछड़ी जातियों और दलितों को एक साथ लेकर देश को न्यू इंडिया बनाने की फिराक में है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में एससी/एसटी एक्ट बिल को पास कर सामान्य जातियों को तबाह करने का काम किया है। भाजपा का लोकसभा चुनाव में सामान्य जातियों के लोग खुले मंच से विरोध करेंगे। केंद्र सरकार के इस बिल के लाने से स्वर्ण जातियों के लोगों को उत्पीड़न और बढ़ेगा। संसद को यह संशोधन भी करना चाहिए था कि यदि एससी/ एसटी वादी का आरोप गलत सिद्ध हो जाता है तो उसके लिए उसकी क्या सजा होगी। सेना ने पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इस दौरान भूपेंद्र सिसौदिया, महिपाल सिंह, सुधीर कुमार, उदयराज सिंह, महेश चंद्र, नरेश कुमार, यशपाल सिंह, शरद कुमार, भीम सिंह, अंकित कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।