डीसीएम पलटने से आठ कांवड़िये घायल
नहटौर। हरिद्वार से मुरादाबाद क्षेत्र के गांव शेरूवा के युवक डाक कांवड़ ला रहे थे। उन्हें अपने गांव के मंदिर पर जलाभिषेक करना था। डाक कांवड़ के साथ-साथ डीसीएम चल रही थी। कई कांवड़िये डीसीएम में बैठे हुए थे। नहटौर के हल्दौर चौराहे पर सड़क में बने गड्ढे में डीसीएम का पहिया जाने के दौरान डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। चौराहे पर डीसीएम मोड़ने के दौरान हादसा हुआ। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। डीसीएम में बैठे मुकेश पुत्र बेगराज, रानी पत्नी मुकेश, मौसम पुत्र बहादुर, अंकित पुत्र रोहिताश, सौरभ पुत्र हुकुम, विशाल पुत्र प्रीतम, रोहित पुत्र हरपाल, पप्पू पुत्र मुरारी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उपचार के बाद वह अपने गांव के लिए चले गए।