फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों के चलाने की तारीखों का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों को चलाने की तारीखों का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने चीनी मिलों को चलाने की तारीखों का एलान कर दिया। गन्ना विभाग ने जिले की चीनी मिलों की तैयारी की समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन के लिए बिजनौर और चांदपुर चीनी मिलों को समय से चलवाना बड़ी चुनौती बना हुआ है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चीनी मिल 15 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच चलेंगी। इस बार पेराई सत्र पिछले साल के मुकाबले करीब 15 दिन पहले शुरू होगा। जिले की चीनी मिल पिछले साल 26 अक्टूबर से नौ नवंबर के बीच चली थीं। बहादरपुर चीनी मिल सबसे पहले 26 अक्टूबर, बिजनौर चीनी मिल सबसे बाद में नौ नवंबर को चली थी। जिले में पिछले साल 17 करोड़ 73 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ था। चीनी मिलों ने 10 करोड़ 67 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। किसानों को करीब सात करोड़ क्विंटल गन्ना इधर उधर ले जाना पड़ा था।
विज्ञापन


जिले में इस बार गन्ने का रकबा बढ़ा
बिजनौर । जिले में इस साल गन्ने का रकबा करीब पांच प्रतिशत बढ़ा है। गन्ने की औसत पैदावार 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बढ़ने का अनुमान है। इस प्रकार जिले मे गन्ने का कुल उत्पादन करीब तीन करोड़ क्विंटल बढ़ जाएगा। चीनी मिलों ने अपनी पेराई क्षमता नहीं बढ़ाई है। जिले की सात चीनी मिलों ने मशीनों की मरम्मत शुरू करा दी है । बिजनौर व चांदपुर मिलों ने आर्थिक स्थिति की बात कहकर मिल चलाने से. हाथ खड़े कर दिए है । प्रशासन के लिए दोनों मिलों में समय से पिराई शुरू कराना चुनौती है।
विज्ञापन

--------कोट
बिजनौर। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार जिले की चीनी मिल समय से चलेंगी। शासन के एलान के बाद विभाग ने समीक्षा शुरू कर दी है। मिलों की मशीनों की मरम्मत का स्टेटस पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें