फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलवियों द्वारा कब्रिस्तान में कव्वाली पढ़ने की कोशिश ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंदियों और बरेलवियों में टकराव टला
विज्ञापन

नांगलसोती। कब्रिस्तान में कव्वाली आयोजन को लेकर बरेलवी और देवबंदी मसलक के मुस्लिम आमने-सामने आ गए। इससे पहले कि दोनों गुटों में टकराव होता, समय रहते पुलिस तक खबर पहुंच गई और कब्रिस्तान में कव्वाली की परंपरा शुरू करने की कोशिश करने वाले बरेलवी मसलक के लोग मौके से खिसक गए। देवबंदी मसलक के लोगों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
नांगल थाना क्षेत्र के गांव दहीरपुर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दो गुटों में संघर्ष टल गया। दरअसल बरेलवी मसलक के कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में ढोल, साज आदि सामान रखकर कब्रिस्तान में कव्वाली पढ़ने जा रहे थे। इस संबंध में जानकारी मिलने पर गांव में रहने वाले देवबंदी मसलक के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवबंदियों द्वारा कब्रिस्तान में कव्वाली आयोजन पर आपत्ति जताने पर देवबंदी और बरेलवी मसलक के पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कि मामला तूल पकड़ता किसी ने नांगल पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद बरेलवी मसलक वाले एक-एक कर मौके से खिसक गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दहीरपुर के ग्राम प्रधान पति मोहम्मद अकबर, इमरान अहमद, मोहम्मद इस्माइल, महमूद, शकील, तहसीम, रियाज, मुरसलीन, बिलाल आदि ने पुलिस को पूरा वाकया बताया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। नांगल के कार्यवाहक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें देवबंदी पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। नई परंपरा के तौर पर कब्रिस्तान में कव्वाली पढ़ने की कोशिश करने वालों के संबंध में मिली शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें