बिजनौर। इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला कारागार में योगाभ्यास कराया गया। इसमें जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों ने प्रतिभाग कर योग करने की शपथ ली। जेल अधीक्षक आकाश शर्मा ने भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संस्था के जिला कोआर्डिनेटर नरेंद्र सिंह, आरोग्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष वैद्य अजय गर्ग, योग शिक्षकगण रामनाथ सिंह, कमलजीत कौशिक, विनोद गोस्वामी, विनोद कुमार सैनी, रुपाली चौधरी, राजकीय आयुर्वेद की चिकित्सा प्रभारी ज्योत्सना शर्मा, यूनानी चिकित्सक सुशील यादव, प्रमोद सिंह आदि ने भाग लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने सभी से केवल योग दिवस पर ही नहीं बल्कि प्रतिदिन सुबह के समय योग करने को कहा।
आरवीआईटी संस्थान में जीवन विद्या प्रतिष्ठान खारी के योग गुरु श्याम कुमार के दिशा निर्देशन में 100 से ज्यादा लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रबंध निदेशक सन्नी देशवाल, निदेशक डा. एनके सिंह, रजिस्ट्रार विपिन सिंह, विभागध्यक्ष गिरिराज सिंह, विनीत कुमार, सैयद तथीर अब्बास, उज्जवल पाठक, शालिनी सिंह आदि मौजूद रहे। आरजेपी इंटर कालेज में योग गुरु चंद्रपाल ने योगासन कराए। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, विनोद यादव, भूपेंद्र पाल सिंह, गयूर आसिफ, सुधांशु वत्स, बालेश कुमार, विधु शेखर चौहान, लक्षेश आदि मौजूद रहे।
आरबीडी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने नेहरू स्टेडियम में प्रतिभागिता की। कार्यक्रम अधिकारी डा. मृदुल एवं डा. समीना बी, प्राचार्या डा. जकिया रफ़त ने स्वयं सेविकाओं से योग को दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित किया।