फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में विश्व योग दिवस पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर में विश्व योग दिवस पर हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

नूरपुर। देवता महाविद्यालय मोरना में लगे योग शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव वीरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाईयों के छात्रों के साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य लोकवीर सिंह एवं सचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। आज की व्यस्त जीवन शैली एवं खानपान के कारण कई प्रकार के रोग कम उम्र में ही शरीर को घेर लेते हैं। नियमित रूप से योग करने से विभिन्न प्रकार के रोगों को शरीर से दूर रखा जा सकता है। शिविर में अनेक प्रकार के योगासनों की जानकारी दी गई। इस दौरान देवेंद्र कुमार, राशिद खान, अशोक कुमार, सुमित्रा देवी, सूरजभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल में योग शिविर लगाकर छात्रों को अनुलोम-बिलोम, कपाल भांति, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा, प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने विचार व्यक्त किए। वहीं, पतंजलि योगापीठ के तत्वावधान में आरजीएनपी इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। स्वामी सूर्यदेव महाराज ने ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। इसके बाद हवन किया गया। इस दौरान योगाचार्य गोविंद महाराज, योगाचार्य प्रकाशचंद चौहान, ग्राम प्रधान सुरेश सैनी, सतेंद्र आर्य, डॉ. राजवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें