नजीबाबाद। आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा बिजनौर की छात्रा रिमझिम ने 499 अंक प्राप्त कर सीबीएसई हाईस्कूल में देश भर में चार प्रथम टॉपर छात्राओं में शामिल होकर बिजनौर का नाम रोशन किया। श्रेया पब्लिक स्कूल की सुंदुस अजीम ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई हाईस्कूूल की परीक्षा में इस बार भी धूम मचाई। 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। आरआर मोरारका की नवनीत कौर ने 96.8 प्रतिशत, प्रियांशी भारद्वाज और सत्यंकर ने 96.6 प्रतिशत, तान्या विश्नोई ने 95.8, इशिता सुखिजा ने 95.4, अनमोल कुमार ने 95.2, हर्ष मेहरा और हर्षिता ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
आरआर मोरारका की सिमरन खन्ना ने 93.2 प्रतिशत, करनी सिंह शेखावत और पाखी कंसल ने 92 प्रतिशत, आशुतोष अग्रवाल ने 91.8, राघव अग्रवाल ने 91.2, लक्ष्य सराफ ने 91 और गुनीत कौर ने 90.4 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया।
वालिया ग्लोबल एकेडमी के अभिजीत अरोड़ा ने 95 प्रतिशत, शिवम गंगवार ने 94 प्रतिशत, आयुषी चौहान ने 92.6 प्रतिशत, प्राची चौहान ने 92 प्रतिशत, देवांश चौहान ने 91 प्रतिशत और मयंक राठी ने 90 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल के प्रथम छह टॉपरों में अपना नाम दर्ज कराया। चेयरमैन रमाकांत वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने मेधावियों को बधाई दी।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक गणेश तनेजा के अनुसार सीबीएसई हाईस्कूल में खुशी ने 92.8 प्रतिशत, इल्मा खानम ने 91.4 प्रतिशत और देव राजपूत ने 87.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल के प्रथम तीन टॉपर में अपना नाम दर्ज कराया। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। श्रेया पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रेनू शर्मा, प्रबंधक डॉ.दिनेश शर्मा के अनुसार सुंदुस अजीम ने 97 प्रतिशत, अनन्या घोष ने 92.2 और आयला जर्रीन ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के प्रथम तीन टॉपरों में अपना नाम दर्ज कराया।
इम्पीरियल स्कूल के प्रनील चटर्जी ने 81.8 प्रतिशत, क्षितिज सिंह ने 80.8, हर्ष चौहान ने 79.5, आशीष सिंह ने 78.8, नादिरा जैदी ने 78.1 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल के प्रथम चार टॉपर बने। पीएनएस हरिहंत पब्लिक स्कूल के सैजल कश्यप ने 88 प्रतिशत, अर्शी अंसारी ने 75.5 प्रतिशत, मो.गौस ने 74.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के प्रथम तीन टॉपरों में अपना नाम दर्ज कराया। स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल मंडावली के एमडी कुलदीप कुमार के अनुसार हर्ष त्यागी ने 91 प्रतिशत और वंश मित्तल ने 80 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रीन लाइट पब्लिक स्कूल अभिपुरा के दिव्यांशु सिंह ने 92.2 प्रतिशत, नेहा चौधरी ने 87 प्रतिशत और वंशिका ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।