99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहा आरूष
धामपुर। प्रियंका माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र आरूष प्रताप सिंह ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की छात्रा नंदिनी ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर अपने विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विद्यालय के डायरेक्टर राणा प्रियंकर ने बताया कि इस बार विद्यालय में 10 वीं की परीक्षा में 31 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के पुरुषोत्तम 97.2 प्रतिशत, खुशी कश्यप 96.8 प्रतिशत, आरूषी 96 प्रतिशत, विनय प्रताप सिंह 96 प्रतिशत, ईशा चौधरी 95.6 प्रतिशत, आर्यन चौधरी 95.2 प्रतिशत, शशांक चौहान 95.2 प्रतिशत, अंकित सिंह 95 प्रतिशत, मेघा सिंह 94.6 प्रतिशत, आदर्श पांडेय, मयंक, नेहा रसूल ने 94.4 प्रतिशत, दीक्षांत 94 प्रतिशत, दीक्षा कश्यप 93.6 प्रतिशत, तुषार सिंह, दिव्यांशी, यशप्रताप सिंह, मयूर सिंह 93.4, नमरानाज 93.2 प्रतिशत, ईशा सिंह 92.6 प्रतिशत, मयंक और मृदुल 92 प्रतिशत, कशिका, रिया 91.8 प्रतिशत, रिया विश्नोई 91.4 प्रतिशत, करिश्मा 90.8 प्रतिशत, रिया ठाकुर ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस नेगी, समन्वयक अदिति सिंह, राणा प्रियंकर सिंह ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शिक्षक एसके देवरा, रूपराज सिंह, राजीव सिंह, हरीश कुमार, अवनीश शर्मा, अनुज कुमार, डीपी सिंह, शुभम अग्रवाल, कमल भट्ट, विवेक चौहान आदि रहे।
शतप्रतिशत रहा सेंटमेरी का रिजल्ट
धामपुर। सेंटमेरी स्कूल के छात्र प्रशांत शेखावत ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। एमकेडी, दुर्गा पब्लिक स्कूल, शिखर शिशु सदन स्कूल का भी 10 वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जेके माडर्न एकेडमी के प्रधानाचार्य शेखर अवस्थी ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र युवराज सिंह ने 90 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला, शिवांशी चौहान ने 82 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा, खुशबू राजपूत ने 78 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। एसएमएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल नहटौर के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। वंशिका चौहान ने 84 प्रतिशत, कनिका त्यागी ने 77, पीयूष कुमार ने 77 प्रतिशत अंक पाकर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
छात्राओं ने लहराया परचम
अफजलगढ । नैनीताल कान्वेंट स्कूल में छात्राओं ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अपना परचम लहराया। कालागढ़ रोड स्थित नैनीताल कान्वेंट स्कूल में अध्ययनरत आफरीन परवीन, गुलशमा, इलमा अजीज ने 87.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। सेजल चौहान, तनुष ने 86.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । गांव पेबंदखेड़ी स्थित लांबा कान्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल के हर्ष चौधरी ने 81 प्रतिशत, समीक्षा अग्रवालिया ने 76 प्रतिशत, जसमीत कौर ने 73 प्रतिशत, अर्शदीप ने 72 प्रतिशत, तनु धनवाल ने 71 प्रतिशत, आंचल कांबोज ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की।