फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने तीन गेहूं केंद्रों पर छापेमारी की, मजदूरों के न मिलने पर असंतोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम आजाद भगत सिंह ने बुधवार को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव कल्लूवाला, तुरतपुर और कासमपुरगढ़ी में संचालित गेहूं खरीद केंद्रों की चेकिंग की। केंद्रों पर मजदूरों के न मिलने पर रोष जताया। एसडीएम ने पीसीएफ के अधिकारियों से वार्ता कर केंद्रों पर अविलंब मजदूरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

एसडीएम ने इन सभी केंद्रों पर अनाज की क्वालिटी को परखा। केंद्रों पर मजदूरों के कम होने पर एसडीएम ने चिंता जताई। एसडीएम ने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सुविधा देने का काम केंद्र अधिकारियों का है। किसान हमारे देश व समाज की धुरी है। अन्नदाता है। इसलिए अनाज बेचने आने वाले किसानों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने बताया कि अब तक कल्लूवाला केंद्र पर 400 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। अन्य केंद्रों पर भी खरीद तेजी से जारी है। एसडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे समय से ड्यूटी पर आए। काम पूरा करने के बाद भी केंद्र को छोड़े। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलनी चाहिए। ऐसा होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने एसडीएम को बताया कि अभी हाल में गेहूं कटाई का काम चल रहा है। मजदूर कटाई के काम में लगे है। कटाई का काम खत्म होते ही मजदूरों की दिक्क्त को दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें