फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी में है सभी रोगों को दूर करने की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
होम्योपैथी में है सभी रोगों को दूर करने की ताकत
विज्ञापन

बिजनौर ।
जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से आयोजित विश्व होम्योपैथिक दिवस पर होम्योपैथी के जन्मदाता डा. क्रिस्टियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनिमैन की 263 वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें दो सौ से अधिक बच्चों और लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला जाटान स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. बी.एन. द्विवेदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर प्रचारक अभिनव पांडेय तथा प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और होम्योपैथी के जनक हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होम्योपैथी से किसी भी बीमारी का इलाज संभव है। इसका मानव शरीर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इस दवा का देर से तो असर जरूर होता है, लेकिन रोग समूल ही नष्ट हो जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. शैलेंद्र गुप्ता, डा. आरती गुप्ता, डा. सुमित विश्नोई, भूप सिंह, सुशील यादव, महकार सिंह, सुरेश कुमार, देवेंद्र, उपकार, प्रमोद, जितेंद्र , दीपक, राजू आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें