छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण
बिजनौर । वर्धमान कॉलेज की रामानुज मैथमौटिकल सोसायटी की ओर से कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का भ्रमण किया और शिक्षकों की देखरेख में गणित विषय की पुस्तकों का अध्ययन व विश्लेषण किया।
रामानुज मैथमैटिकल सोसायटी के प्रभारी डॉ. एस के शौन की देखरेख में वर्धमान कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय पुस्तक मेले का भ्रमण किया। पुस्तक मेले से लौटे छात्रों ने बताया कि उन्हें शैक्षिक वातावरण तैयार करने के लिए एक अच्छा अनुभव मिला है। मेले में उन्हें कई अच्छी पुस्तकें देखने को मिली। शिक्षकों की देखरेख में उन्होंने पुस्तकों का विश्लेषण भी किया। इस मौके पर छात्र मिलिंद सोती, जितेंद्र कुमार , अंजलि, शैली राजपूत, साक्षी त्यागी, अनमोल भारद्वाज, मुक्ता सहित कई छात्र छात्राएं रहे। शैक्षिक भ्रमण से लौटने पर प्राचार्य प्रोफेसर सी एम जैन व विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम शर्मा ने छात्रों के शैक्षिक भ्रमण की सराहना की और कहा कि परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें सहयोग मिलेगा।