कालागढ़ (ब्यूरो)। बाघों की जानकारी को वन विभाग के अधिकारी और गश्ती दलों ने खोज अभियान चलाया। वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट के अनुसार सूखास्रोत में और आसपास बाघ के पद चिह्न नजर आए है। गश्ती दलों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों के प्रजनन काल के दौरान कोई दुर्घटना न हो इसके लिए कालागढ़ रेंज में सघन गश्त जारी है। वनक्षेत्राधिकारी आरके भटट के अनुसार सुबह से ही कालागढ़ की दक्षिणी सीमा पर गश्त की गई। गश्ती दलों को सचेत कर दिया गया है। कालागढ़ में वन्यजीवों के विचरण क्षेत्र में राहगीरों को सावधानी से गुजरना होगा।