फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने नगीना में एक सदस्य लड़ाया , वह भी हारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना पालिका अध्यक्ष पद पर शर्मनाक हार का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी को सभासद के चुनाव में भी करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव में नगीना के 25 वार्डों में से सिर्फ वार्ड नंबर 18 पर वंदना अग्रवाल को अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ाया था। यह वार्ड पार्टी के निकाय चुनाव के जिला समन्वयक प्रमोद चौहान व नगर समन्वयक लाला विनोद अग्रवाल का भी वार्ड है। लेकिन इस वार्ड में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। तथा निर्दलीय प्रत्याशी कमर बेगम ने भाजपा प्रत्याशी वंदना अग्रवाल यको हराकर भाजपा को सभासद के चुनाव में भी करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

नगीना में पालिका अध्यक्ष पद पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाली ताहिरा खलील की डमी प्रत्याशी के रूप में खड़ी शमा परवीन को भी दो राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों से अधिक वोट मिल गए। शमा परवीन को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर 611 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी खेरून्नीसा को 150 व बसपा प्रत्याशी दयावती को मात्र 230 वोट ही मिल पाए, जबकि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शबनम को केवल 98 मत मिले। शमा परवीन 611 मत लेकर चुनाव परिणामों में पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें