फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की मतगणना के लिए पास बनने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के लिए पास बनने शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। निकाय चुनाव की मतगणना एक दिसंबर को हैं। जिले के मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी और उनके एजेंटों के पास बनने शुरू हो गए हैं। सोमवार को आरजेपी इंटर कॉलेज में पास बनवाने के लिए भीड़ लगी रही। एडीएम प्रशासन/ उपजिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रत्याशी 30 नवंबर से पहले पास आवश्यक रूप से बनवा लें।
विज्ञापन

जिले की 12 नगरपालिकाओं, छह नगरपंचायत के लिए हुए वोटिंग की मतगणना एक दिसंबर को है। प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने मतगणना के लिए पास बनवाने शुरू कर दिए हैं। पास जिले की पांच तहसील क्षेत्र में संबंधित आरओ बना रहे हैं। सोमवार को आरजेपी इंटर कॉलेज में नगरपालिका बिजनौर और हल्दौर, नगरपंचायत झालू, मंडावर के लिए पास बनवाने के लिए प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ लगी रही। आरओ देर शाम तक पास बनाते रहे। एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल के अनुसार मतगणना के दौरान प्रत्याशी, उनके एजेंट में से एक ही अंदर रह सकता है। प्रवेश पर कड़ी निगरानी रहेगी। कई जगह चेकिंग की व्यवस्था है। प्रत्याशी एजेंटों के पास 30 नवंबर से पहले आवश्यक रूप से बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें