फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर कल्हेड़ी फाटक के निकट सोमवार रात करीब आठ बजे ट्रक एवं बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक समेत फरार हो गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के गांव धनसीनी निवासी सतेंद्र सिंह (45) के रूप में हुई। घटनास्थल की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया जाता है कि सतेंद्र गांव ढाकी स्थित शराब की दुकान का सेल्समैन था। वह सोमवार रात बाइक से गांव ढाकी से अपने गांव धनसीनी लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें