फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की 53वीं जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं में अपने माडल प्रस्तुत किए। 20 स्कूलों के प्रोजेक्ट प्रथम स्थान पर रहे। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस राजेश कुमार और एडीआईओएस सत्यवीर सिंह ने फीता काटकर किया। डीआईओएस ने विद्यार्थियों से अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने को कहा। इस प्रतियोगिता या आगे होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में भाग न लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। प्रतियोगिता में गणित, भौतिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित मॉडल में नजीबुदौला गर्ल्स इंटर कॉलेज के अनम, पीजेएम इंटर कॉलेज नगीना की रहनुमा, डीवीके इंटर कॉलेज नगीना की प्रगति अग्रवाल, पर्यावरण से जुड़े मॉडल में डीकेएसवी नूरपुर के आकाश कुमार, केपीएस की सुरभि, जीजीआईसी झालू की सिमरन, हिंदू इंटर कॉलेज नगीना के आभास, जीजीआईसी बिजनौर की प्राची शर्मा, एचएमआई नहटौर के हर्षित, जीआईसी धामपुर की दिव्या सिसौदिया, किसान इंटर कॉलेज मंडावली के यासिर, आरजेपी इंटर कॉजेज के आकाश, आर्य कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद की सना, जीआईसी झालू की विशाखा, डीजेआईसी हीमपुरदीपा के ऋषभ, एसएन गोवाहर के वकील, एसएम चांदपुर के अरमान, देवता इंटर कॉलेज मोरना की दीपशिखा, दयानंद इंटर कॉलेज नगीना की रीना, श्रीदेवा सरस्वती विद्या मंदिर किरतपुर की अमीषा प्रथम रहे। सुधांशु वत्स, जूही अग्रवाल, डा. ललित, अवनीश अरोड़ा, प्रधानाचार्या राजुल त्यागी, अवनीश अरोड़ा, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें