फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामी गंगे योजना में नहीं हो रहा कोई कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे योजना में नहीं हो रहा कोई कार्य
विज्ञापन

- सूचना अधिकार अधिनियम में मांगी गई सूचना से हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
सूचना अधिकारी अनियम के तहत मांगी गई सूचना में खुलासा हुआ है कि नमामि गंगे योजना के तहत बिजनौर जिले में कोई कार्य नहीं हुआ। दूसरी ओर अमन शांति जनकल्याण सोसायटी ने नमामि गंगे योजना में कार्य नहीं होने पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

थाना मंडावर के गांव मोहम्मदपुर निवासी अनिल सैनी ने उप्र राज्य गंगा नदी संरक्षण अभिकरण से आरटीआई के तहत मांगी सूचना में जिले में नमामि गंगे योजना के कार्य की जानकारी चाही थी। जिसमें निदेशक वित्त ने दी सूचना में कहा है कि जनपद बिजनौर में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। दूसरी ओर, अमन शांति जन कल्याण सोसायटी की गांव मोहम्मदपुर देवमल में हुई बैठक में जिले में नमामि गंगे योजना में कार्य नहीं होने पर चिंता जताई है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि नमामि गंगे योजना में करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है। जबकि जिले में कोई कार्य नहीं कराया गया है। चिंता का विषय है। अनिल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मामराज, विनीत कुमार, राजपाल सिंह देशवाल, सोहन देव चौहान, अंकित राठी, हैप्पी व सुदेश आदि ने विचार रखे। संचालन अमित चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें