मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
मंडलायुक्त मुरादाबाद राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन पूर्ण रूप से निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी के साथ निर्भीक हो कर निर्वाचन कार्य करने के निर्देश दिए। चुनाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंडलायुक्त मुरादाबाद ने बुधवार को कलक्ट्रेट में निवार्चन कार्य में लगे अधिकारियों की बैठक ली। मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी निर्भीक हो कर कार्य करे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मीटिंग के दौरान डीएम जगतराज ने आश्वस्त कराते हुए कहा गया कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में संपन्न कराई जाएगी। एसपी प्रभाकर चौधरी ने मंडलायुक्त चुनाव के संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा की गई तैयारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लाल रंग, पीला रंग एवं हरे रंग के कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र राम, अपरजिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उपजिलाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस इंद्रजीत सिंह, मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार, समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, नगरपंचायत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।