फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिविजन के संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 15एनजेडबी05आर
विज्ञापन

नजीबाबाद। आखिरकार विद्युत निगम से संबद्ध संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पकड़ ही ली। निगम द्वारा अनुबंध की स्थिति स्पष्ट न करने और संविदा कर्मियों की जीवन सुरक्षा की कोई गारंटी न लिए जाने पर नजीबाबाद डिविजन के 100 से अधिक संविदाकर्मियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया।
राज्य विद्युत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के बैनर तले संविदा कर्मचारी शुक्रवार को आदर्शनगर बिजलीघर पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने एसडीओ विकास कुमार का घेराव किया। संविदा कर्मियों ने 31 जुलाई को अनुबंध समाप्त होने के बाद नए अनुबंध की स्थिति स्पष्ट करने और अगस्त माह सहित करीब छह माह से रुका पारिश्रमिक देने की मांग की। संविदा कर्मियों ने कहा कि जान हथेली पर रखकर वे विद्युत लाइनों पर काम करते हैं। उनके किसी हादसे का शिकार होने पर सुरक्षा की गारंटी लेना निगम और अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। कर्मचारियों ने इस संबंध में भी एसडीओ से जवाब मांगा।
विज्ञापन

एसडीओ द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर संविदा कर्मचारी एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। यहां उनके उपलब्ध न होने पर गुस्साए कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। संगठन के डिविजन अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आंदोलनरत कर्मचारियों से शनिवार (आज) भागूवाला बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आदर्शनगर बिजलीघर के एसएसओ अरुण कुमार ने कहा कि आंदोलन की अगली रणनीति धरना-प्रदर्शन में तय होगी। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइनों में खराबी आदि से उपभोक्ताओं को होने वाली परेेेशानी की जिम्मेदारी विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी। प्रदर्शनकारियों में सेवकलाल, जसराम, रामअवतार शर्मा, मनोज, दिनेश, चमन सिंह, तेजपाल, नूर मोहम्मद, राहुल, ज्ञान सिंह, सुभाष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें