फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अक्तूबर तक चलेगा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (ब्यूरो)। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तीन अक्तूबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत जिन लोगों के वोट नहीं बने है। वह अपने बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से संबंधित फॉर्म लेकर अपना वोट बनवा लें।
विज्ञापन

नवंबर में सरकार की ओर से स्थानीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम संपन्न कराने की घोषणा कर दी गई है। स्वच्छता भारत मिशन के तहत नगरपालिका की ओर से अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 266 शौचालय बना दिए गए हैं। सभी शौचालय ठीक से काम कर रहे हैं। कोई भी नागरिक खुले में शौच नहीं जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से जल और गृह कर समय से जमा करने की अपेक्षा की है। उन्होंने बताया कि जलकर और गृह कर का सरकार की ओर से 50 लाख का लक्ष्य नगरपालिका को दिया गया है। जिसके साथ में अब तक 25 लाख की वसूली की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें