रेहड़/शेरकोट (ब्यूरो)। रेहड़ और शेरकोट में दो महिलाओं की चोटी कट गई।
गांव रेहड़ निवासी फरमान ने बताया कि उसकी पत्नी नरगिस घर में सो रही थी। शुक्रवार सवेरे करीब पांच बजे अचानक जोर से चीखी। नरगिस के चीखने से परिवार के लोगों को लगा कि कहीं उसकी चोटी न कट गई हो। परिवार के लोगों ने देखा कि उसकी चोटी कटी थी।
शेरकोट के नगर के मोहल्ला शेखान स्थित रजिया परवीन पत्नी शहजाद अहमद शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे जुमे की नमाज पढ़ कर कमरे में लेटी थी। कुछ देर के बाद उसके सिर में दर्द सा महसूस हुआ। महिला ने अपने सिर पर हाथ रखा तो उस कि चोटी कटी हुई मिली।