फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रवण कुमार विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना खत्म
विज्ञापन

जलीलपुर (बिजनौर)।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों के धरने में 6वें दिन एसडीएम चांदपुर पहुंचे और समस्याओं के हल का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
पंजाब नेशनल बैंक शाखा जलीलपुर के बाहर बुधवार से विभिन्न मांगों को लेकर किसान धरना दे रहे थे। 6वें दिन किसानों ने ब्लॉक जलीलपुर के टिनशैड मे कैला देवी की अध्यक्षता व कुलदीप शर्मा के संचालन में पंचायत की। इसमें लुधियान सिंह, कुलदीप सिंह, नरेश सिंह, उस्मान खां, रामफल सिंह, हुकम सिंह गुर्जर आदि ने पीएनबी जलीलपुर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। किसानों के बीच पहुंचकर एसडीएम चांदपुर आजाद भगत सिंह ने मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम को दो ज्ञापन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में किसान क्रेडिट कार्ड के कर्ज को जमा करने की समय सीमा 364 दिन से ज्यादा करने की मांग की गई है। दूसरे ज्ञापन में पीएनबी जलीलपुर की उच्च स्तरीय जांच करने, फसल बीमा का प्रीमियम न काटा जाने, खानपुर माइनर नहर की पश्चिम दिशा की पटरी को किसान की बुग्गी चलाने लायक चौड़ा करने, सलेमपुर के सामने काले बाहे पर पुल बनवाने, सुल्तानपुर से मीरापुर व जलीलपुर से छाछरी मोड़ वाली सड़कों का तुरंत पुनर्निर्माण कराने, सहकारी समितियों के खाताधारक किसानों को प्रोत्साहन राशि देने, गांव अजदेव में बिजली के जर्जर तार बदलवाने आदि की मांगें हैं। इस दौरान हरि सिंह, ओमप्रकाश, राजपाल, अतर सिंह, ओमपाल, नाथे सिंह, राजपाल सिंह, मदनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें