फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर: वन महोत्सव कार्यक्रम में 120 पाैधे लगाए

विज्ञापन
धामपुर में वन महोत्सव के उपलक्ष में पौधों को आरोपित करते वन विभाग के अधिकारी एवं कार्यकर्ता स्र
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


धामपुर। वन विभाग की ओर से मंगलवार को रामगंगा फीडर कैनल के पास सरकथलसानी गांव में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 120 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपित किया गया।
वन क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार ने लोगों को अधिक से अधिक पौधों को रोपित किए जाने के लिए प्रेरित किया। गांव की प्रधान मिथिलेश कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका वंदना सिसोदिया, भाजपा कार्यकर्ता निर्मल सिंह चौहान, कुशल पाल सिंह, उत्तम सिंह चौहान, शीला कुमारी आदि ने वन विभाग के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें कक्षा सात का छात्र विशेष कुमार प्रथम, रुहिना द्वितीय और कुमारी शाना तीसरे स्थान पर रहीं। सभी छात्र छात्राओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ नजीबाबाद अंशुमान मित्तल, गोविंद राम गंंगवार, हरदेव सिंह, विजय भारत, तेजपाल सिंह, विपिन कुमार, शुभम मलिक, राणा प्रताप सिंह, कंचन, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जीआर गंगवार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें