स्वास्थ्य मेले में 120 रोगियों की जांच
नजीबाबाद/नांगलसोती। सीएमओ विजय कुमार यादव ने पीएचसी पर स्वास्थ्य आरोग्य मेले का शुभांरभ किया। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के प्रति नागरिकों से जागरूक रहने और बच्चों को आवश्यक टीकाकरण समय से कराने के प्रति गंभीरता लाने की सलाह दी।
प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाला स्वास्थ्य आरोग्य मेला फिर से शुरू हो गया है। पीएचसी प्रभारी डा. फैज हैदर की उपस्थिति में सीएमओ विजय कुमार यादव ने रविवार को स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। डा. फैज हैदर, डा. कोनैन अली, डा. अरूणिमा सैक्सेना, बृजेश कुमार, अनिल कुमार, अभिषेक त्यागी, मौ. सुहेल, अलीशा, प्रदीप कुमार की टीम ने 120 रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और 38 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के नमूने लिए।
आंगनबाड़ी केंद्र कमालपुर खाईखेड़ी की गजाला परवीन के नेतृत्व में पहुंचे कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर केंद्र के प्रयास से उनके स्वास्थ्य में सुधार आने पर संतोष व्यक्त किया गया। सीएमओ ने 11 जनवरी को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के मॉक ड्रिल तैयारी की समीक्षा की। उधर, नांगलसोती में आयोजित बैठक में भाजपा नेता इशम सिंह, बीरेंद्र शर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, मास्टर रमेश सिंह, डा. रवि प्रताप, दीपक कुमार, संदीप चौधरी, अवनीश जोशी, सूर्यांश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वास्थ्य आरोग्य मेले को जनता के लिए वरदान बताया।