कीटनाशक की 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित
बिजनौर। जनपद के कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान, गोदाम एवं विनिर्माण इकाइयों पर चेकिंग की गई। प्रतिष्ठान बंद किए जाने पर 12 दुकानदारों के कीटनाशक के लाइसेंस निलंबित किए गए।
बिजनौर एवं चांदपुर में उप कृषि निदेशक जेपी चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने 14 दुकानों पर अचानक चेकिंग की। कीटनाशक रसायनों के छह नमूने लिये गए। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र, सहायक निबंधक सहकारिता अमित त्यागी ने तहसील नजीबाबाद, धामपुर एवं नगीना में 24 प्रतिष्ठानों पर चेकिंग कर कीटनाशक रसायनों के 16 नमूने एवं उर्वरक के तीन नमूने लिए। ग्रहीत नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। चेकिंग के दौरान मैसर्स किसान सेवा केन्द्र चंदौक, वैभव कृषि केन्द्र एग्री जंक्शन कामराजपुर, भोलेपाल बीज भंडार बरकातपुर, किसान सेवा केंद्र सोफतपुर, सिद्धांत बीज सोफतपुर, सुशांत राणा खाद बीज भंडार हरचन्दपुर, गौरव खाद भंडार नागलसोती, चौधरी कृषि सेवा केंद्र नागलसोती, किसान बीज केंद्र मंडावली, किसान ट्रेडर्स मंडावली, भारत खाद स्टोर जलालाबाद एवं राजपूत कृषि सेवा केन्द्र मंडावर के प्रतिष्ठानों बंद किए जाने पर इन 12 दुकानदारों के कीटनाशक लाइसेंस को निलंबित कर दिए गए। साथ ही कीटनाशक व्यवसाय में अनियमितता बरतने पर पांच विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।