फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आवारा कुत्तों ने 12 लोगों को काटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़/कासमपुर गढ़ी। ब्लाॅक क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने 11 लोगों को काटकर घायल कर दिया। चिकित्सक ने सीएचसी-पीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उनका उपचार किया। बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तों ने अजय निवासी खिजरपुर, मोहम्मद अलमास अफजलगढ़, बलबीरचंद मुरलीवाला व शिवानी रसूलपुर को काटकर घायल कर दिया। दूसरी ओर, कासमपुरगढ़ी में आवारा कुत्तों ने अंकित मीरापुर, राधिका कल्लूवाला, फरदीन, सदक, शान निवासीगण कासमपुरगढ़ी, सनी सिंह नवाबाद व रिक्की अलियारपुर को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बालक पर कुत्ते ने किया हमला
किरतपुर। मोहल्ला अहमद खेल में बुधवार शाम जुएब (8) पुत्र आजाद पर घर के बाहर खेलते समय आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। इसके बाद परिजन घायल बच्चे को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थानीय निवासी डॉ. हेमेंद्र राजपूत, अमित कुमार, आकाश, महबूब और इकरार का कहना है कि नगर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर पालिका की ईओ मेघा गुप्ता ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर कुत्ते पकड़ने वाली टीम नगर में पहुंच जाएगी। अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ा जाएगा।

गुलदार ने दो बछड़ों को बनाया निवाला
पैजनिया। ग्राम पैजनिया में दो दिन में गुलदार ने आबादी क्षेत्र में घुसकर दो बछड़ों को निवाला बना लिया।गुलदार की दहशत से ग्रामीण अपने खेतों पर भी जाने से डर रहे हैं। गांव निवासी अनिल त्यागी और भीष्म त्यागी के घर गांव की बीच में हैं। घर से कुछ ही दूरी पर दोनों के घेर हैं, जहां उनके पशु बंधे रहते हैं। भीष्म त्यागी ने बताया की बुधवार की रात्रि गुलदार ने अनिल त्यागी के घेर में बंधे बछड़े को निवाला बना लिया। गुलदार ने मंगलवार की रात्रि भीष्म त्यागी के घेर में बंधे एक बछड़े को भी निवाला बनाया था। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया की मामला उनके संज्ञान में नहीं है। गांव में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें