फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 12 करोड़ की लागत से होंगे बाढ़ निरोधक कार्य, छह परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल माह से शुरू होंगे कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर की ओर से वर्षा काल में लोगों को संभावित बाढ़ से निजात दिलाने के लिए भेजी गई छह परियोजनाओं को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। 12 करोड़ की लागत से धारा, खो और नकटा नदी पर बाढ़ निरोधक कार्य होंगे। अप्रैल से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि तीन नदियों के किनारे बसे गांवों को वर्षा के दौरान संभावित बाढ़ से बचाने के लिए तैयारी कर ली गई है। 12 करोड़ की लागत से छह परियोजनाओं को मजबूती के साथ बाढ़ निरोधक कार्य किए जाने को प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया था। इसे शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन परियोजनाओं में घासीवाला में धारा नदी, खो नदी पर तिपरजोत, सुंदरवाली, कादरगंज, मुकरपुरी एवं नकटा नदी पर बढ़ापुर परियोजनाएं शामिल हैं। इन सभी परियोजनाओं में स्टड कार्य होंगे। तटबधों को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें