फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं और युवतियों स्वच्छता के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और युवतियों स्वच्छता के दिए टिप्स
विज्ञापन

नगीना। पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग मिशन के तहत कोतवाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पखनपुर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों को स्वच्छता रखने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाएं शामिल हुई।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक धनंजय सक्सेना एवं रेहाना खातून ने ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों को अपने आसपास सफाई व्यवस्था सुचारु रखने, पीने के पानी की स्वच्छता बनाए रखने, आसपास गंदगी ना होने देने आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं व युवतियों को स्वच्छता रखने की विशेष सलाह दी। गंदगी से होने वाली बीमारियों को अवगत कराया। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां लेने की सलाह दी। ग्राम प्रधान ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। संचालन ब्लॉक के साक्षरता समन्वयक अभय विश्नोई ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राशिद खान, संतोष विश्नोई, पुष्पा विश्नोई, अनीता रानी, बेबी, सरिता, मंजू शर्मा, अलका रानी, सावित्री देवी, सुनीता रानी, कुसुम देवी, कौशल्या देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें