सुरेंद्र खन्ना बने अध्यक्ष
चांदपुर। संत गुरू रविदास समिति चांदपुर की बैठक में शिरोमणि गुरू रविदास शोभायात्रा 19 फरवरी को धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र खन्ना को अध्यक्ष, कमल ठेकेदार को महासचिव, अमित लखोईया को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में रामचरन भारती, चौधरी ओमीलाल, प्रताप सिंह, कृष्णा पेंटर, सोनू, छद्दमी लाल, राजन आदि मौजूद रहे।
मतदान के बारे में जानकारी दी
चांदपुर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित ईवीएम और वीवी पैट का प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम में छात्र छात्राओं, शिक्षक स्टॉफ को वोटिंग मशीन व मतदान के बारे में जानकारी दी। एसपी कॉलेज तिगरी में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के संदर्भ में आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा और डॉ. दिनेश सिंह ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं, शिक्षकगणों को जानकारियां उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अख्तर बेग, रिंकू कुमार, शिवेंद्र अग्रवाल, परवेंद्र सिंह, पंकज प्रजापति, रूपा राजपूत, विपिन, संजना गुप्ता, अली अम्मार जफर आदि रहे।