चांदपुर 12 जनवरी। भाकियू का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान की की मांग को तहसील पर हुई महापंचायत में किसानों ने कई घंटे तक अधिकारियों को बंधक बना लिया। बिजनौर इसरार अहमद के 15 जनवरी बिजनौर व चांदपुर षुगर मिल का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसान संतुष्ट नहीं हुए। किसान पुराने गन्ने के भुगतान करने पर अड गए। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 20 जनवरी तक गन्ने का भुगतान नहीं हुआ तो, भाकियू ने 21 जनवरी को सभी तहसीलों में तालाबंदी करके आंदोलन किया जाएगा। बकाया गन्ना भुगतान होने तक तहसील पर धरना जारी रहेगा। गन्ना भुगतान नहीं होने सोमवार तक तहसील में कोई काम नहीं होने दिए जाने की चेतावनी दी।
भाकियू का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर चांदपुर तहसील पर दो जनवरी से धरना जारी है। दस जनवरी तक बकाया गन्ना भुगतान न होने पर 12 को महापंचायत की चेतावनी दी थी। शनिवार को तहसील पर हुई महापंचायत में किसान तहसील परिसर में जमा हो गए। किसानों की पंचायत की वजह से तहसील मार्ग जाम हो गया। किसानों ने पंचायत में पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह , अतिरिक्त मजिस्ट्रेट , हरिहर राम सिंह सीओ राकेश श्रीवास्तव , तहसीलदार यदुवीर सिंह को बंधक बना लिया। किसी भी अधिकारी का नहीं जाने दिया। दो घंटे तक किसान अफसरों को बंधक बनाए। पुलिस बिजनौर शुगर मिल के जीएम इसरार अहमद को पंचायत में लेकर गई ता किसानों ने उन्हें भी अपने बीच बैठा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों को बंधन बना लिया। इसरार अहमद ने पंचायत में घोषणा की चांदपुर शुगर मिल का 15 करोड़ व बिजनौर शुगर मिल का 12 करोड़ 73 लाख रुपये का 15 जनवरी तक भुगतान करा दरिया जाएगा। इस पर किसान संतुष्ट नही हुए। किसानों ने कहा कि पुराना भुगतान होने व नया भुगतान 14 दिन के भीतर किसानों के खाते में जब तक नही जाएगा वह चैन से नहीं बैठेंगे। 20 जनवरी तक अगर किसानों के खो में भुगतान नहीं गया तो सभी तहसीलों में 21 जनवरी से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। कोई कामकाज तहसीलों में नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा सरकार ने 14 दिन में भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया था। सरकार का बिजली, बैंक का बकाया या कोई अन्य बकाया हो ब्याज की छूट नहीं मिलती । किसानों की आरसी काट जाती है, लेकिन अभी तक किसानों का पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान भी नहीं मिला। बच्चे स्कूल नहीं जा सकते, फीस जमा नहीं कर सकते। किसान गन्ना का पैसा मांगने के लिए यहां जमा हुए हैं। ठाकुर राम अवतार ने कहा कि अभी उन्होंने नया भुगतान दिया है। 15 जनवरी तक नया भुगतान देने का वादा किया है। जो भी मिलता है उसे तो लें 21 तक भुगतान नहीं होता है तो 21 जनवरी को जिले की सभी तहसीलों में तालाबंदी की जाएगी। वक्ताओं ने गन्ना भुगतान होने तक सोमवार से तहसील में कोई काम न करने देने की चेतावनी दी है। किसानों ने महापंचायत तो खत्म कर दी पर 21 जनवरी तक धरना जारी रखने की घोषणा की। महापंचायत पर जीएम बिजनौर चीनी मिल इसरार अहमद, जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना समिति सचिव सुधीर कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिहर राम सिंह, कोतवाल विनय कुमार, जिलाध्यक्ष दिगम्बर सिंह, कुलदीप सिंह, लुधियान सिंह, कल्याण सिंह, शीशपाल सिंह, भोपाल सिंह, बलराम सिंह, समरपाल सिंह, चेतन चौहान, गजेंद्र सिंह, देवराज सिंह, मदन चौहान, दुष्यंत सिंह, दलेल सिंह, जागेश सिंह, रामपाल सिंह, इंद्रवीर सिंह, खुशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।