‘गोवंश के लिए उपलब्ध कराएं आश्रय’
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि कोई भी पशुओं को निराश्रित न छोड़े। अधिकारियों को निराश्रित पशुओं विशेषकर गोवंश के लिए आश्रय स्थल बनाने के आदेश दिए।
डीएम ने गौवंश के संरक्षण एवं उनकी समुचित देखभाल के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सम्मानित नागरिकों से सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि गोवंश के गोबर एवं मूत्र का वैज्ञानिक विधि से उपयोग किया जाए तो यह कार्य भारी आय का माध्यम साबित हो सकता है। उन्होंने सभी एसडरीएम को निर्देश दिए कि निराश्रित गौवंश को आश्रय स्थल उपलब्ध कराना की व्यवस्था करें। इसके अलावा उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि निराश्रित पशुओं के समुचित संरक्षण के लिए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने गोवंश संरक्षण हेतु गठित समिति की आजीवन स्थायी सदस्यता के लिए 11 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की। डीएम ने बताया कि गोवंश संरक्षण के कार्य में विशिष्ट योगदान करने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को वार्षिक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ सहित अधिकारी मौजूद रहे।