अमरोहा। तिगरी में लगे कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं को प्रकाश की व्यवस्था के लिए आपूर्ति विभाग ने चार हजार लीटर मिट्टी के तेल की व्यवस्था की है। मेले में लगाए गए शिविरों में जरूरत पड़ने पर श्रद्धालु 29 रुपये लीटर के हिसाब से मिट्टी का तेल खरीद सकेंगे। मेले में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बाल विकास एंव पुष्टाहार सहित कृषि विभाग ने भी स्टाल लगाए हैं।
तिगरी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए जहां आपूर्ति विभाग ने शिविरों में प्रकाश की व्यवस्था के लिए 4000 हजार लीटर केरोसीन की व्यवस्था की है। वहीं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और कृषि विभाग ने भी अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए स्टाल लगाए हैैं।
शिविरों में उजाले के लिए जरूरत पड़ने पर श्रद्धालु 29 रुपये लीटर के हिसाब से मिट्टी का तेल खरीद सकेंगे। डीएसओ राजीव शुक्ला ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मेले में मिट्टी तेल का स्टॉक बड़ा दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फिलहाल चार हजार लीटर केरोसीन की व्यवस्था की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम रानी गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं को विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य से स्टाल लगाया गया है। ताकि कुपोषण से बचने के लिए लोगों को अधिक जागरूक किया जा सके।