फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क आधारकार्ड भी बनाएगा डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिन लोगों के अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं उनके आधार कार्ड अब शहर के प्रधान डाकघर पर निशुल्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा आधारकार्डों में संसोधन का काम भी डाकघरों पर किया जाएगा। आधार कार्ड में संशोधन के लिए लोगों को 30 रुपये शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन

शहर के डाकघर पर आधार कार्ड बनाने और उनमें संशोधन का काम सुबह दस बजे से शाम को चार बजे तक किया जाएगा। प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर आदेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। वह डाकघर पर निशुल्क आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
इसके अलावा आधार कार्डों में किसी भी प्रकार का संशोधन भी डाकघर पर किया जाएगा। संशोधन के लिए लोगों को 30 रुपये का शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले के दूसरे शहरों में भी डाकघरों पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमरोहा डाकघर पर आधार कार्ड बनने शुरू भी हो गए हैं। जानकारी न होने से अभी रोजाना केवल चार से पांच लोग ही आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें