फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे में आग लगती तो होता बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसे में आग लगती तो होता बड़ा हादसा
विज्ञापन

बिजनौर। मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में गनीमत रही कि हादसे के दौरान वहां पड़े भूसे में आग नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो जाता। टैंक से कुछ दूरी पर भूसा पड़ा हुआ था। भूसे को देखकर अफसर भी आश्चर्य में पड़ गए और कहने लगे कि गनीमत रही कि विस्फोट के बाद भूसे में आग नहीं लगी। वरना आग इतनी भयंकर होती कि इसे बुझाना मुश्किल हो जाता। जाने कितने श्रमिक आग की चपेट में आ जाते।

देर होने से बची जान
गांव गजरौलाशिव निवासी हितेश भी फैक्ट्री में नौकरी करता है। बुधवार को वह देर से अपनी ड्यूटी पर पहुंचा। हादसे के दस मिनट बाद हितेश फैक्ट्री के अंदर गया। हादसे को देखकर उसके हाथ पांव फूल गए। हितेश के मुताबिक अगर वह ड्यूटी के समय पर पहुंचता तो हादसे की चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन


एंट्री रजिस्टर जलवाया
घायलों के मुताबिक फैक्ट्री स्वामी ने एंट्री रजिस्टर फैक्ट्री से उठवाकर उसे जलवा दिया है। ताकि कर्मचारियों का कोई सबूत न बचे। फैक्ट्री मालिकों की यह बात गलत है कि फैक्ट्री बंद है। फैक्ट्री चालू थी और श्रमिक उसमें काम कर रहे थे। फैक्ट्री में रात में नौ बजे के बाद कोई खाना नहीं मिलता था। कैंटीन फैक्ट्री में नहीं है। जो कर्मचारी खाना नहीं लाता था, वह रातभर भूखा रहता था।
विज्ञापन


बुझ गया इकलौता चिराग
हादसे में मरा गजरौलाशिव निवासी रवि अपने मां बाप की अकेली संतान था। रवि के मरने से घर का चिराग बुझ गया। रवि की दो साल पहले शादी हुई थी। ग्राम प्रधान शशांक राजपूत के मुताबिक रवि फैक्ट्री में नौकरी करके घर का खर्चा चला रहा था। रवि के मरने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें