फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर दिनभर जमें रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शिक्षकों के समायोजन को लेकर शिक्षक संगठन आंदोलन की डगर पर हैं। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षक परिवार एसोसिएशन ने धरना देकर बीएसए को मांग पत्र सौंपा। जबकि यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन और जूनियर शिक्षक संघ ने बीएसए से मिल कर शिक्षकों की समस्याओं को बताया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षक परिवार एसोसिएशन ने समायोजन की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष जयदीप मलिक, जिला महामंत्री चित्र कुमार ने कहा कि शिक्षकों का समायोजन के नाम पर उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के आदेश जारी करने , समायोजन सूची की विसंगति दूर करने, समायोजन में आने वाले शिक्षकों से भी विकल्प पत्र भरवाने, नव नियुक्त शिक्षकों का तत्काल वेतन आहरण किए जाने की मांग की। धरने में यूनाइटेड शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, अमित त्यागी, भूपेश त्यागी, फहीम अहमद, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरशद जमाली, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पाल, गुलशन गुप्ता, नौबहार सिंह, शशि सिंह, प्रदीप कुमार, मोहम्मद साबिर, मुकेश चौधरी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
उधर, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में बीएसए से मिले शिक्षकाें ने जूनियर स्कूलों में कम से कम तीन शिक्षक उपलब्ध कराने के बाद ही समायोजन करने, किसी भी स्थिति में शिक्षकों का समायोजन उनकी सहमति के बिना नहीं करने, पुरुष शिक्षकों से भी विकल्प पत्र लेने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रचार मंत्री यतीश कुमार, मुकेश देवरानी, नवीन चौधरी, नवनीत चौहान, अमित मोहन, भूपेश त्यागी, अर्जुन सिंह, सीमा चौधरी, रुपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बीएसए ने समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें बीएसए से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनी शिक्षकों की सूची में विसंगतियों पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि सूची की विसंगति दूर की जाएं। उसके बाद ही समायोजन हो। बैठक में दुष्यंत कुमार, प्रांतीय संयुक्त मंत्री विश्व पाल सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी, यशपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, रूपेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राइमरी के 194 शिक्षकों का हुआ समायोजन
बिजनौर। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों का समायोजन दूसरे स्कूलों में कर दिया गया है। जिले के प्राइमरी स्कूलों में 194 सरप्लस शिक्षकों व पारस्परिक तबादला चाहने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई। सूची को बीएसए कार्यालय पर चस्पा किया गया तथा सभी विकास क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। बीएसए ने बताया कि जिन शिक्षकों का समायोजन किया गया है वह तीन दिन के भीतर संबंधित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कर लें। चार दिन पहले ही बीएसए कार्यालय द्वारा प्राइमरी स्कूलों के सरप्लस शिक्षकों के विकल्प पत्र भरवा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें